औरतों के लिए हर कलमा के बदले एक लाख नेकी
➡ फख्र ए मौजुदात हुज़ूर “ﷺ” ने इरशाद फ़रमाया, *ऐ औरतों! जब तुम हज़रते बिलाल رضي الله عنه को अज़ान व इक़ामत कहते सुनो जिस तरह वह कहते हैं तुम भी कहो, अल्लाह ﷻ तुम्हारे लिए हर कलमा के बदले एक लाख नेकी लिखेगा और हजारो दर्जे बलन्द फ़रमाएगा और हजार गुनाह मिटा देगा।*
*औरतों ने अर्ज़ की, ये तो औरतों के लिए है मर्दों के लिए क्या है?*
*हुज़ूर सय्यदुल मुर्सलीन “ﷺ” ने फ़रमाया, मर्दों के लिए दोगुना है।*
📚(इब्ने असाकर)
➡ हज़रते मैमुना "رضي الله عنها" से मरवी है कि हुज़ूर “ﷺ” ने इरशाद फ़रमाया की औरतों के लिए हर कलमा के मक़ाबिल दस लाख दर्जे बलन्द किये जाएंगे।
हज़रते फ़ारुक़ ए आज़म رضي الله عنه ने अर्ज़ किया या रसूलल्लाह “ﷺ” ये तो औरतों के लिए है मर्दों के लिए क्या?
हुज़ूर “ﷺ” ने फ़रमाया, मर्दों के लिए दोगुना।
📚तबरानी
📚फैज़ान ए शरीअत, सफ़ा 190-191
✒✒मिन जानिब:- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/C00MxmNGKOWIAjRbdvxaSD
Auraton Ke Liye Har Kalma Ke Badle Ek Lakh Neki
Azaan Ka Jawab Dene Ki Fazilat
Faizan E Shariat
0 Comments