रबी उल अव्वल की खूबियां, (पार्ट 2)
रबी उल अव्वल कहने की वजह :-
रबीअ मौसमें बहार यानी सर्दी और गर्मी के दरमियान के मौसम को कहते हैं। अहले अरब मौसमें बहार के शुरू के ज़माने को रबी उल अव्वल कहते थे इस में खुम्बी (Mushroom) और फूल पैदा होते थे और जिस वक़्त फलों की पैदावार होती तो उन दिनों को रबी उल आख़िर कहते थे। जब महीनों के नाम रखे गए तो सफ़र के बाद वाले दो महीनों को इन्हीं दो मौसमों के नामों पर रबी उल अव्वल और रबी उल आख़िर का नाम दिया गया।
रबी उल अव्वल की अज़मतों की वजह :- रबी उल अव्वल की अज़मतों के क्या कहने! यक़ीनन हुज़ूर ए अनवर “ﷺ” दुनिया में तशरीफ़ न लाते तो कोई ईद, ईद होती, न कोई शब , शबे बराअत। बल्कि कौनो मकां की तमाम तर रौनक़ इस जाने जहान, महबूब ए रहमान “ﷺ” के क़दमों की धूल का सदक़ा है। इस मुबारक महीने की बारहवीं तारीख़ बहुत ही सआदतों और अज़मतों वाली है ये तारीख़ आशिकाने रसूल के लिए ईदों की भी ईद है।
📚 रबी उल अव्वल की खूबियां, सफ़ा 3, 4
जारी है.......
✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/DqkCskWPhbl4jL2xbh3mCE
Join Our Telegram group
ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI
Visit Our Blogger Website
http://ilmkiraushni.blogspot.com
Rabi Ul Awwal Ki Khoobiyan Part 2.
Rabi Ul Awwal Kahne Ki Wajah

0 Comments