अज़ान का जवाब
➡ *हदीस शरीफ़* :- जब मौअज़िन को अज़ान कहते सुनो तो जो वो कहता है तुम भी कहो।
📚सुनन इब्ने माअजा, हदीस 718, जिल्द 1, सफ़ा 397
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 462
➡ *हदीस शरीफ़* :- औरतों के लिए हर कलिमें के मुक़ाबील दस लाख दर्जे बलन्द किए जाएंगे, "" फारुक़ ए आज़म رضي الله عنه ने अर्ज़ की ये औरतों के लिए है, मर्दों के लिए क्या है? फ़रमाया - मर्दों के लिए दूना ""
📚 अल तबरानी, हदीस 28, जिल्द 24, सफ़ा 16
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 463
➡ *हदीस शरीफ़* :- जब मौअज़िन अज़ान दे, तो जो शख़्स उस की मिस्ल कहे और जब वो ""حَىَّ عَلَى الصَّلَوةِحَيَّ عَلَىٰ ٱلْفَلَاح कहे तो ये ""لآَ حَوْلَ وَلاَ قُوَّةَ اِلاَّ بِاللهِ "" कहे जन्नत में दाख़िल होगा।
📚सहीह मुस्लिम, हदीस 385, सफ़ा 203
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 463
➡ *मस्अला* :- जुनूब भी अज़ान का जवाब दे। हैज़ व निफ़ास वाली औरत और ख़ुतबह् सुनने वाले और नमाज़ ए जनाज़ह् पढ़ने वाले और जो जमाअ में मशग़ूल या क़जाए हाजत में हो उन पर जवाब नहीं।
📚दूर्रे मुख़्तार, जिल्द 2, सफ़ा 57
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 473
📚क़ानून ए शरीअत, हिस्सा 1, सफ़ा 102
➡ *मस्अला* :- रास्ता चल रहा था कि अज़ान की आवाज़ आई तो उतनी देर खड़ा हो जाए सुने और जवाब दे।
📚फ़तावा अलहिन्दिया, जिल्द 1, सफ़ा 57
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 473
📚क़ानून ए शरीअत, हिस्सा 1, सफ़ा 103
➡ *मस्अला* :- अगर चन्द अज़ाने सुने, तो उस पर पहली ही का जवाब है और बेहतर ये कि सब का जवाब दे।
📚 दुर्रे मुख़्तार, जिल्द 2, सफ़ा 82
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 473
➡ *मस्अला* :- अगर बवक़्ते अज़ान जवाब न दिया, तो अगर ज़्यादा देर न हुवी हो, अब दे ले।
📚दुर्रे मुख़्तार, जिल्द 2, सफ़ा 83
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 473
📚क़ानून ए शरीअत, हिस्सा 1, सफ़ा 104
➡ *मस्अला* :- ख़ुतबह् की अज़ान का जवाब ज़बान से देना मुक़तदीयों को जायज़ नहीं।
📚दुर्रे मुख़्तार, जिल्द 2, सफ़ा 87
📚फ़तावा रज़वीया, जिल्द 8, सफ़ा 300 - 301
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 473
📚क़ानून ए शरीअत, हिस्सा 1, सफ़ा 104
➡ *और ज़्यादा तफ़सिल से जानने के लिए बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3 को पढ़ें या औलमा ए अहले सुन्नत से राबता करें*
✒✒मिन जानिब :- मेम्बरान इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/HQjyRmPHzDnKmLU9POb7Fp
0 Comments