छींक आ जाये तो बदशगुनी मानना
➡ कुछ जगहों पर बाअ्ज हमारे अनपढ़ मुसलमान भाई छींक आने को बुरा जानते हैं और उससे बदशगुनी लेते हैं हालांकि छींक आना इस्लाम में अच्छी बात है और छींक अल्लाह तअाला को पसन्द है। लिहाज़ा जिसको छींक आये, वह अल्लाह तआला का शुक्र करे।
*हदीस शरीफ में है, हुजूर “ﷺ” फ़रमाते हैं :-*
*बेशक अल्लाह तआला छींक को पसन्द और जमाही को नापसन्द फ़रमाता है* तो जिसको छींक आये वह "अल्हम्दु लिल्लाह" कहे और जो दूसरा शख्स उसको सुने वह जवाब दे (यानी ‘यरहमुकल्लाह' कहे) और जमाही शैतान की तरफ से है इसका जहाँ तक बस चले ना आने दे और जमाही में जो मुंह से आवाज़ निकलती है, उसको सुन कर शैतान हँसता है।
📚 बुखारी जिल्द 1, सफ़ा 919
📚 ग़लत फ़हमियां और उनकी इस्लाह, सफ़ा 136
✒✒मिन जानिब:- मेम्बरान इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/C00MxmNGKOWIAjRbdvxaSD
0 Comments