दवा के हदीस व मसाइल
➡हज़रत अबु हुरैरा رضي الله عنه ने कहा कि रसूले करीम“ﷺ” ने फ़रमाया की:- *खुदा ए तआला ने कोई ऐसी बीमारी नहीं पैदा की है जिस के लिए शिफ़ा याअ्नी दवा ना उतारी हो।*
📚बुख़ारी शरीफ, जिल्द 2, सफ़ा 848.
📚मिशक़ात शरीफ, सफ़ा 387.
📚अनवार उल हदीस, सफ़ा 180
➡हज़रत जाबिर رضي الله عنه ने कहा कि हुज़ूर “ﷺ” ने फ़रमाया की:- *हर बीमारी की दवा है। जब बीमारी को(उसकी सही)दवा पहुंचा दी जाती है तो खुदा ए तआला के हुक्म से बीमार अच्छा हो जाता है।*
📚मुस्लिम शरीफ, जिल्द 2, सफ़ा 225.
📚मिशक़ात शरीफ, सफ़ा 387.
📚अनवार उल हदीस, सफ़ा 180.
➡हज़रत अबु दर्दा رضي الله عنه ने कहा कि रसूले करीम“ﷺ” ने फ़रमाया की:- *खुदा ए तआला ने बीमारी पैदा की है और दवा भी और हर बीमारी की दवा मुक़र्रर फ़रमाई है, लिहाजा दवा करो लेकिन हराम चीज़ से दवा ना करो।*
📚अबु दाऊद शरीफ, जिल्द 2, सफ़ा 541.
📚मिशक़ात शरीफ, सफ़ा 388.
📚अनवार उल हदीस, सफ़ा 180
➡हज़रत अबु हुरैरा رضي الله عنه ने कहा कि:- *हुज़ूर “ﷺ” ने नजिस दवा(के इस्तेमाल) से मना फ़रमाया है।*
📚इब्ने माअ्जा, जिल्द2, सफ़ा 247.
📚मिशक़ात शरीफ, सफ़ा 388
🔴नोट:- अंग्रेजी दवाएं बकसरत ऐसी मौजूद हैं जिन में इस्प्रिट और शराब की आमेज़िश होती है ऐसी दवाएं हरगिज़ इस्तेमाल ना कि जाएं।
📚बहार ए शरीअत, हिस्सा 16, सफ़ा 127
मगर इन दवाओं के इस्तेमाल में अवाम व ख़ास बल्कि अखसुल ख़ास मुब्तिला हो चुके हैं। इसलिए *इब्तिला ए आम की बीना पर उलमा ए अहले सुन्नत ने बा तफक़ा राय जवाज़ का फ़तवा दिया है।* लिहाजा अब अंग्रेजी दवाएं इस्तेमाल करने में कोई हर्ज़ नहीं।
1️⃣गाय का गोबर, पेशाब और आदमी का पेशाब सब नजिस हैं उनसे इलाज करना हराम है।
📚फ़तावा फ़क़ीह ए मिल्लत, जिल्द 2, सफ़ा 335
2️⃣इंसान के किसी जुज़्ब को दवा के तौर पर इस्तेमाल करना हराम है।
📚बहार ए शरीअत, हिस्सा 16, सफ़ा 126
3️⃣बाअ्ज़ अमराज़ में मरीज को बेहोश करना पड़ता है ताकि गोश्त काटा जा सके या हड्डी वग़ैरह को जोड़ा जा सके या जख़्म में टांके लगाए जाएं, इस ज़रूरत से दवा से बेहोश करना जाइज़ है।
📚बहार ए शरीअत, हिस्सा 16, सफ़ा 127
📚अनवार उल हदीस, सफ़ा 181
🌹अल्लाह तआला पर कामिल ईमान रखें, नमाज़ कायम करें और वज़ु करते रहें, दुआ व वज़ीफा पढ़ें, एहतियात ज़रूरी है कोरोना वायरस के मुताल्लिक ग़लत अफवाहों से बचें, हमारे उलमा ए अहले सुन्नत और हमारी टीम इल्म की रौशनी दुआ कर रही है अल्लाह तआला हमें अपने हिफ्ज़ों अमान में रखे। आमीन🌹
✒✒मिन जानिब:- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E5FBRpd1YRbGwPaNPNN0EL
Dawa Ke Hadees Wa Masail
Anwaar Ul Hadees
0 Comments