गुमशुदा सुई
उम्मुल मोमिनीन हज़रत आइशा सिद्दीक़ा رضی اللہ تعالٰی عنہا रिवायत फ़रमाती हैं :-
मैं सेहरी के वक़्त घर में कपड़े सी रही थी कि अचानक सुई हाथ से गिर गई और साथ ही चिराग़ भी बुझ गया।
इतने में मदीने के ताजदार, मम्बा ए अनवार “ﷺ” घर में दाख़िल हुए और सारा घर मदीने के ताजवर “ﷺ” के चेहरा ए अनवर के नूर से रौशन व मुनव्वर हो गया और गुमशुदा सुई मिल गई।
📚अल क़ौलूल बदई, सफ़ा 2
📚ज़ौक़ ए नात, सफ़ा 29
चेहरा ए अनवर से जब पर्दा हटाएं मुस्तफ़ा ﷺ .
गुमशुदा सुई मिले जब मुस्कुराएं मुस्तफ़ा ﷺ .
✍️कलाम ए *हुज़ूर गुलज़ार ए मिल्लत*
✒️✒️मिन जानिब:- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E5FBRpd1YRbGwPaNPNN0EL
Gumshuda Sui
0 Comments