Is Zamane Ki Ek Badi Neki

इस ज़माने की एक बड़ी नेकी


➡ *अगर आप अपनी,अपने बेटे या भाई की शादी करना चाहते हैं और आप के अज़ीज़ों, करीबों, रिशतेदारों या अहले मोहल्ला में कोई गरीब लड़की है। जिस से आपका रिशता शरअन दुरूस्त है, तो उस से बगै़र खर्चा कराये बगै़र बारात वगै़रह चढ़ाए हुए और बगै़र जहेज़ लिए हुए और एकदम सादा निकाह कीजिए  जैसे कि रसूलुल्लाह “ﷺ” ने किए थे।* 
और उस को साथ इज़्ज़त के अपने घर में बीवी बना कर रखिये। *ये इस ज़माने की बहुत बड़ी हमदर्दी और नेकी है। और ऐसा करने वालों को जिहाद का सवाब मिलेगा।* आज लोग ख्वाह मख्वाह की हमदर्दियाँ तो दिखाते हैं। अज़ीज़ों, रिशतेदारों और खानदान वालों की तरफ से लड़ने मरने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन जवान लड़कियां घरों में पल रही हैं। उनकी वजह से लोग परेशान हैं और यह उनके रिशते मंज़ूर नहीं करते। हमदर्दी इस का नाम है कि आप के अज़ीज़ को जो परेशानी हो वह दूर की जाए। जबकि वह आप के बस की बात है। 
यह कहाँ की हमदर्दी, रिशतेदारी और क़राबत है कि आप दौलत और मालदारी की वजह से इधर उधर रिशते तलाश कर रहे हैं। और आप के अज़ीज़ अपनी लड़की के लिए परेशान और दुखी हैं।

📚ग़लत फ़हमियां और उनकी इस्लाह, सफ़ा 140


✒✒मिन जानिब:- मेम्बरान इल्म की रौशनी


Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E5FBRpd1YRbGwPaNPNN0EL

Is Zamane Ki Ek Badi Neki

Post a Comment

0 Comments