रमज़ान का तोहफ़ा पार्ट 7
📝 किन चीज़ों से रोज़ा टूटता है किन से नहीं ?
➡️ खाने पीने मर्द औरत के सोहबत करने से रोज़ा टूट जाता है और अगर रोज़ेदार होना याद न हो भूल और धोके में यह काम हुए तो रोज़ा नहीं टूटता, बीड़ी सिगरेट हुक्का सिगार पीने पान तम्बाकू, सुरती, गुटखा खाने से भी रोज़ा टूट जाता है पान की पीक थूक दी फिर भी रोज़ा न रहा कान में तेल या दवा डालने से भी रोज़ा टूट जाता है। पानी अगर कान में पहुंच जाए तो रोज़ा नहीं टूटता। लोबान, अगरबत्ती वगैरह का धुंआ नाक या मुंह में चला जाए इस से भी रोज़ा नहीं टूटता। औरत को सिर्फ़ छूने छेड़ने से रोज़ा नहीं टूटता हां अगर इन्ज़ाल हो गया यानी मनी निकल गयी तो रोज़ा जाता रहा। रोज़े की हालत में सोया और एहतलाम हो गया तो रोज़ा नहीं टूटेगा। रोजे में बहालते मजबूरी इन्जकशन लगवाया जा सकता है ख़्वाह रग में लगे या गोश्त मे बर बिनाये मजबूरी गलूकोज़ वगैरह की बोतले भी चढ़ाई जा सकती है लेकिन जहां तक मुमकिन हो इस से बचना बेहतर है। उल्टी क़ैय अगर ख़ुद से हो इस से रोज़ा नही टूटता हां अगर जानबूझकर कसदन क़ैय की तो अगर मुंह भरकर हो तो रोज़ा टूट जायेगा।
मिसवाक करने खुशबू सूंघने, आंख में सुर्मा लगाने या दवा डालने सर या बदन पर तेल या बाम मलने से रोज़ा नहीं टूटता किरीम या पावडर वैसलीन या मेहंदी लगाने से भी रोज़ा नहीं टूटता दांतों में मंजन मलने या ब्रुश करने से बचना चाहिए अगर किया और पेट और हलक में कोई चीज़ न गई तो रोज़ा नहीं जाएगा लेकिन एहतियात मुश्किल है इस लिये बचना ज़रूरी है।
रात में यानी जिन औकात में रोज़ेदारों के लिये खाना पीना जायज़ है इन औकात में मियां बीवी का हम बिस्तर होना और सोहबत करना भी जायज़ है।
✍️मौलाना तत्हीर अहमद रज़वी बरेलवी
📚रमज़ान का तोहफ़ा सफ़ा 10,11
✒️✒️मिन जानिब :- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/Ez5EKTrmfLB2PojMWkfU3g
Kin Chijon Se Roza Toota Hai Kin Se Nahi?
Ramzan Ka Tohfa Part 7
0 Comments