Mard Aur Aurat Ka Ek Dusre Ki Mushabahat Karna Kaisa Hai?

मर्द और औरतों का एक दूसरे की मुशाबहत करना कैसा है?


आजकल मर्दों में औरतों की और औरतों में मर्दों  की मुशाबहत इख़्तियार करने और उनके अन्दाज़ व लिबास व चाल ढाल अपनाने का मर्ज़ पैदा हो गया है हालाँकि हदीसे पाक में ऐसे लोगों पर रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने लानत फ़रमाई है जो मर्द होकर औरतों की और औरत होकर मर्दों की वज़अ क़तअ अपनायें।

एक हदीस में है कि हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि हमारे गिरोह से नहीं वह औरत जो मर्दाना रख-रखाव अपनाये और वह मर्द जो ज़नाना ढंग इख़्तियार करे।
अबू दाऊद की हदीस में है कि एक औरत के बारे में सय्यदा आइशा सिद्दीक़ा रदिअल्लाहु तआला अन्हा को बताया गया कि वह मर्दाना जूता पहनती है तो उन्होंने फरमाया कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम  ने मर्दानी औरतों पर लानत फ़रमाई है।
ख़ुलासा यह है कि जो वज़अ क़तअ रख-रखाव लिबास वगैरह मर्दों के साथ खास हों उनको औरतें न अपनायें और जो औरतों के साथ ख़ास हो उसको मर्द न अपनायें।

आजकल कुछ औरतें मर्दों की तरह बाल कटवाने लगी हैं यह उनके लिए हराम है और यह मरने के बाद सख़्त अजाब पायेंगी।
ऐसे ही कुछ मर्द औरतों की तरह बाल बढ़ाते हैं सूफी बनने के लिए लम्बी लम्बी लटें रखते हैं, चोटियाँ गूँधते और जूड़े बना लेते हैं, ये सब नाजाइज़ व ख़िलाफ़ शरअ है। तसव्वुफ और फ़क़ीरी बाल बढ़ाने और रंगे कपड़े पहनने का नाम नहीं बल्कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम की सच्ची पैरवी करना और ख्वाहिशाते नफ़्सानी को मारने का नाम है।
 📚बहार ए शरीअत हिस्सा 16 सफ़ा 198
📚ग़लत फ़हमियाँ और उनकी इस्लाह, सफ़ा 126
✒️✒️मिन जानिब :- मेम्बरान इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E5FBRpd1YRbGwPaNPNN0EL

Mard Aur Aurat Ka Ek Dusre Ki Mushabahat Karna Kaisa Hai?

Post a Comment

0 Comments