Pet Ke Bal Letna(Sona) Kaisa?

पेट के बल लेटना कैसा?


➡ *हदीस शरीफ़* :- हज़रत ए अबु हुरैरा رضی اللہ تعالیٰ عنہ ने फ़रमाया कि हुज़ूर “ﷺ” ने एक शख़्स को पेट के बल लेटे हुए देखा, फ़रमाया इस तरह लेटने को अल्लाह तआला पसंद नहीं फ़रमाता।
📚तिर्मिज़ी शरीफ़, जिल्द 2, सफ़ा 105
📚मिश्कात शरीफ़, सफ़ा 404
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 3, हिस्सा 16, सफ़ा 434
📚अनवारुल हदीस, सफ़ा 328

➡ *हदीस शरीफ़* :- हज़रत ए अबुज़र رضی اللہ تعالیٰ عنہ फ़रमाते हैं कि, मैं पेट के बल लेटा हुआ था हुज़ूर “ﷺ” मेरे पास से गुज़रे और पांव से ठोकर मारी और फ़रमाया, ऐ जुनदब (ये हज़रत ए अबुज़र رضی اللہ تعالیٰ عنہ का नाम है ) ये जहन्नमियों के लेटने का तरीक़ा है। यानि इस तरह काफ़िर लेटते हैं या ये कि  जहन्नमि जहन्नम में इस तरह लेटेंगे।
📚सुनन इब्ने माजा, जिल्द 4, सफ़ा 214, हदीस 3724
📚मिश्कात शरीफ़, जिल्द 2, सफ़ा 177, हदीस 4731
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 3, हिस्सा 16, सफ़ा 434
📚क़ानून ए शरीअत, हिस्सा 2, सफ़ा 313

✒✒ मिन जानिब :- मेम्बरान इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/HQjyRmPHzDnKmLU9POb7Fp

Post a Comment

0 Comments