Qurbani Ka Bayan Part 2

क़ुर्बानी का बयान

(पार्ट 2)


5️⃣ इब्ने माजा ने ज़ेद बिन अरक़म رضی اللہ تعالٰی عنہ से रिवायत कि सहाब رضی اللہ تعالٰی عنہم ने अर्ज़ की या रसूलल्लाह “ﷺ” ये क़ुर्बानीयां क्या हैं फ़रमाया कि :- तुम्हारे बाप इब्राहीम علیہ السلام की सुन्नत है ।लोगों ने अर्ज़ की या रसूलल्लाह “ﷺ” हमारे लिए इस में क्या सवाब है फ़रमाया :- हर बाल के मुक़ाबिल नेकी है अर्ज़ की उन का क्या हुक्म है फ़रमाया :- उन के हर बाल के बदले में नेकी है।

6️⃣ सहीह बुख़ारी में बराअ رضی اللہ تعالٰی عنہ से मरवी नबी ए करीम “ﷺ” ने फ़रमाया :- सब से पहले जो काम आज हम करेंगे वो ये है कि नमाज़ पढ़ें फ़िर उस के बाद क़ुर्बानी करेंगे जिस ने ऎसा किया उस ने हमारी सुन्नत (तरीक़ा) को पा लिया और जिस ने पहले ज़बह कर लिया वो गोश्त है जो उस ने  पहले से अपने घर वालों के लिए तैयार कर लिया क़ुर्बानी से उसे कुछ ताअलुक़ नहीं। अबुबरदह رضی اللہ تعالٰی عنہ खड़े हुए और ये पहले ही ज़बह कर चुके थे (इस ख़्याल से कि पड़ोस के लोग ग़रीब थे उन्होंने चाहा कि उन को गोश्त मिल जाए) और अर्ज़ की या रसूलल्लाह “ﷺ” मेरे पास बकरी का छः (6) माहा एक बच्चा है फ़रमाया :- तुम उसे ज़बह कर लो और तुम्हारे सिवा किसी के लिए छः (6) माहा बच्चा किफ़ायत नहीं करेगा।

7️⃣ इमाम अहमद वग़ैरह बराअ رضی اللہ تعالٰی عنہ से रावी कि हुज़ूर “ﷺ” ने फ़रमाया कि :- आज के दिन जो काम हम को पहले करना है वो नमाज़ है उस के बाद क़ुर्बानी करना है जिस ने ऎसा किया वो हमारी सुन्नत को पहुंचा और जिस ने पहले ज़बह कर डाला वो गोश्त है जो उस ने अपने घर वालों के लिए पहले ही से कर लिया। क़ुर्बानी से उस का कुछ ताअलुक़ नहीं।

8️⃣ इमाम मुस्लिम हज़रत ए आईशा رضی اللہ تعالٰی عنہا से रावी कि हुज़ूर “ﷺ” ने हुक्म फ़रमाया कि :- सिंघ वाला मेन्ढ़ा लाया जाए जो स्याही में चलता हो और स्याही में बैठता हो और स्याही में नज़र करता हो यानी उस के पांव स्याह हों और पेट स्याह हो और आंखें स्याह हों वो क़ुर्बानी के लिए हाज़िर किया गया हुज़ूर “ﷺ” ने छुरी ली और मेन्ढ़े को लिटाया और उसे ज़बह किया फ़िर फ़रमाया :-
*بِسْمِ اللّٰهِ اَللّٰھُمَّ تَقَبَّلْ مِنْ مُّحَمَّدٍ . وَاٰلِ مُّحَمَّدٍ . وَمِنْ اُمَّةِ مُّحَمَّدٍ .*
तर्जमा :- इलाही तू इस को मुहम्मद “ﷺ” की तरफ़ से और उन की आल और उम्मत  की तरफ़ से क़बूल फ़रमा।

📚बहार ए शरीअत, जिल्द 3, हिस्सा 15, सफ़ा 328 - 329

जारी है........

✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KHzCWJHrZif31vvWni09z5

*Join Our Telegram group*

ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI

Qurbani Ka Bayan Part 2
Bahar E Shariat 

Post a Comment

0 Comments