Roza Todne Wali Chijon Ka Bayan Masail Part 3

रोज़ा तोड़ने वाली चीज़ों का बयान, मसाइल 

पार्ट 3


1️⃣3️⃣ दूसरे का थूक निगल गया या अपना ही थूक हाथ पर लेकर निगल गया रोज़ा जाता रहा।

1️⃣4️⃣ मुंह में रंगीन डोरा रखा जिससे थूक रंगीन हो गया फ़िर थूक निगल लिया रोज़ा जाता रहा। 

1️⃣5️⃣ डोरा बटा उसे तर करने के लिए मुंह पर गुज़ारा फ़िर दोबारा, सहबारा (तिबारा)। यूहीं किया रोज़ा ना जाएगा मगर जबकि डोरे से कुछ रतूबत जुदा होकर मुंह में रही और थूक निगल लिया तो रोज़ा जाता रहा,

1️⃣6️⃣ आंसू मुंह में चला गया और निगल लिया, अगर क़तरा दो क़तरा है तो रोज़ा ना गया और ज़्यादा था कि उसकी नमकीन पूरे मुंह में महसूस हुई तो जाता रहा। पसीना का भी यही हुक्म है। 

1️⃣7️⃣ पाख़ाना का मक़ाम बाहर निकल पड़ा तो हुक्म है कि कपड़े से ख़ूब पोंछकर उठे कि तरी बिल्कुल बाक़ी ना रहे और अगर कुछ पानी उस पर बाक़ी था और खड़ा हो गया कि पानी अंदर को चला गया तो रोज़ा फ़ासिद हो गय। इसी वजह से फ़ुक़्हाए कराम फ़रमाते हैं कि रोज़ादार इस्तिन्जा करने में सांस ना ले। 

1️⃣8️⃣ औरत का बोसा लिया या छुआ या मुबाशरत की या गले लगाया और इंज़ाल हो गया (मनी निकल गई) तो रोज़ा जाता रहा और औरत ने मर्द को छुआ और मर्द को इंज़ाल हो गया तो रोज़ा ना गया। औरत को कपड़े के ऊपर से छुआ और कपड़ा इतना दबैज़ (मोटा) है कि बदन की गर्मी महसूस नहीं होती तो फ़ासिद ना हुआ अगरचे इंज़ाल हो गया (मनी निकल गई)। 

1️⃣9️⃣ क़सदन (जानबूझकर) भर मुंह क़ैय (उल्टी) की और रोज़ादार होना याद है तो मुतलक़न रोज़ा जाता रहा और उससे कम की तो नहीं और बिला इख़्तियार क़ैय (उल्टी) हो गई तो भर मुंह है या नहीं और बहरतक़दीर (बहरहाल) वो लौट कर हलक़ में चली गई या उसने ख़ुद लौटाई या ना लौटी, ना लौटाई तो अगर भर मुंह ना हो तो रोज़ा ना गया, अगरचे लौट गई या उसने ख़ुद लौटाई और भर मुंह है और उसने लौटाई, अगरचे उसमें से सिर्फ़ चने बराबर हल्क़ से उतरी तो रोज़ा जाता रहा वरना नहीं। 

2️⃣0️⃣ क़ैय (उल्टी) के ये अहकाम उस वक़्त हैं के क़ैय (उल्टी) में खाना आए या सफ़रा (कडवा पानी) या ख़ून और बलग़म आया तो मुतलक़न रोज़ा ना टूटा।

2️⃣1️⃣ रमज़ान में बिला उज़्र (बग़ैर शरई मजबूरी के) जो शख़्स एलानिया (यानी खुलेआम लोगों के सामने) क़सदन (जानबूझकर) खाए तो हुक्म है के उसे क़त्ल किया जाए। 

📚 बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 5, सफ़ा 987 - 988

🟣🟡🟤 ये रोज़ा तोड़ने वाली चीज़ों का बयान मुकम्मल हुआ।

✒️✒️मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KFbC9BHqjEcJugVf2wQ8kY

Roza Todne Wali Chijon Ka Bayan Masail Part 3

Post a Comment

0 Comments