Roze Ke Makroohat

रमज़ान का तोहफ़ा पार्ट 8

📝 रोज़े के मकरूहात?


➡️ मकरूह का मअना व मतलब वह काम है कि जिनके करने से रोज़ा तो नहीं टूटता लेकिन सवाब में कमी होती है। और बार बार ऐसा करने से गुनाहगार और अज़ाब का हक़दार होता है।

झूठ, बदी, ग़ीबत, चुग़ली खाना, गाली देना, बेहूदा बाते करना यह सब काम नाजायज़ गुनाह हैं, रोज़े में और ज़्यादा गुनाह हैं इनसे रोज़ा मकरूह हो जाता है और उसका नूर जाता रहता है।

बे ज़रूरत किसी चीज़ को चखा या चबाया और थूक दिया हलक, घांटी में इसका कोई हिस्सा न गया तो ऐसा करना रोज़े में मकरूह है। और अगर कुछ हिस्सा गले में उतर गया तो रोज़ा न रहा।

खाना पकाने वाली औरत अगर उसका शौहर या मालिक बद मिजाज़ और ज़ालिम है तो वह नमक चख सकती है जब कि वह फ़ौरन थूक दे। कोई ऐसी चीज़ ख़रीदी कि बग़ैर चखे खरीदने से नुक़्सान हो सकता है तो चख कर देख सकता है फ़ौरन थूक देना यहां भी ज़रूरी है।

बीवी को चूमना, छूना, गले लगाना रोज़े मे मकरूह है जबकि यह ख़तरा हो कि ऐसा करने से बे काबू हो जाएगा और अपने ऊपर कंट्रोल नहीं कर सकेगा और हम बिस्तरी कर बैठेगा और यह ख़तरा न हो और अपने ऊपर पूरा भरोसा हो तो चूमना छूना लिपटना जायज़ है। मगर अपने नफ़्स पर भरोसा करना नहीं चाहिए। शैतान इंसान का खुला दुश्मन है और हर वक़्त साथ लगा है।

ऐसी ख़ुशबू जिसमें धुंआ न हो इस को सूंघने से रोज़ा मकरूह नहीं होता। धुएँदार ख़ुशबू भी अगर नाक में आ जाए तो इसमें कोई हर्ज़ नहीं हां ख़ुब ज़ोर लगाकर करीब से कसदन जानबूझकर इतना सूंघना कि धुंआ हलक़ या दिमाग़ में पहुंच जाए रोज़े को तोड़ देता है।

✍️ मौलाना तत्हीर अहमद रज़वी बरेलवी

📚 रमज़ान का तोहफ़ा सफ़ा 11,12

✒️✒️मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KFbC9BHqjEcJugVf2wQ8kY

Roze Ke Makroohat 
Ramzan Ka Tohfa 8

Post a Comment

0 Comments