Saali Aur Bhabhi Se Mazak Karna Kaisa Hai?

साली और भाभी से मज़ाक करना कैसा है?   


➡️ *बाअ्ज़ लोग साली और भाभी से मज़ाक़ करते हैं बल्कि उसे अपना हक़ ख़्याल करते हैं और उन्हें इस क़िस्म  की बातों से रोका टोका जाए तो कहते हैं कि हमारा रिश्ता ही ऐसा है हालांकि इस्लाम में यह मज़ाक़ हराम बल्कि सख़्त हराम और जहन्नम का सामान है।* 
औरतों और मर्दों के दरमियान मख़सूस मामलात से मुतअल्लिक़ गन्दी और बेहूदा बातें ख़्वाह खुले अल्फ़ाज़ में कही जायें या इशारों किनायों में सब मज़ाक़ है और हराम है। हदीस शरीफ़ में जेठ देवर और बहनोई से पर्दा करने की सख़्त ताकीद आई है। और जिस तरह मर्दों के लिए साली और भाभी से मज़ाक़ हराम है ऐसे ही औरतों को भी देवर और बहनोई से मज़ाक़ हराम है।
📚 ग़लत फ़हमियां और उनकी इस्लाह, सफ़ा 106

✒️✒️ मिन जानिब :- मेम्बरान इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E5FBRpd1YRbGwPaNPNN0EL

Saali Aur Bhabhi Se Mazak Karna Kaisa Hai?

Post a Comment

0 Comments