तौबा के बाद गुनाह ना करो
➡सय्यदना हज़रत इब्ने अब्बास رضي الله تعالیٰ عنهما से मरवी है कि क़्यामत के दिन बहुत से लोग ऐसे होंगे जो ख़ुद को ताइब समझ कर आएंगे मगर उनकी तौबा क़ुबूल नहीं हुई होगी इसलिए कि उन्होंने तौबा के दरवाज़े को शर्मिंदगी से मुस्तहकम नहीं किया होगा।
तौबा के बाद गुनाह ना करने का इरादा ना किया होगा और अपनी इमकानी ताक़त से दफ़ा नहीं किया होगा और आसान अमूर के जवाज़ के सिलसिले में जो काम उन्होंने किये हैं और उनसे तलबे मग़फ़िरत में उन्होंने कोई एहतेमाम नहीं किया और उनके लिए ये बात आसान है कि अल्लाह तआला ﷻ उससे राजी हो जाए।
*गुनाहों को भूल जाना बहुत ख़तरनाक बात है।*
*हर अक़्लमन्द के लिए ज़रूरी है कि वह अपनी नफ़्स का मोहास्बा करता रहे और अपने गुनाहों को ना भूले।*
📚मुकाशिफ़तुल क़ुलूब
📚फ़ैज़ान ए शरीअत, फ़ज़ाइल ए तौबा का बयान, सफ़ा 656
🔴🟢🔴 *अल्लाह तबारक व तआला से दुआ है कि जिन्होंने कल रात(शब ए बरात) में तेरी तौफ़ीक़ से तौबा की, ऐ अल्लाह अपने हबीब के सदक़े उन्हें इस्तेक़ामत अता फ़रमा और हम सबको सच्ची तौबा की तौफ़ीक़ दे।*
आमीन या रब्बल आलमीन
✒✒मिन जानिब:- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/C00MxmNGKOWIAjRbdvxaSD
Tauba Ke Baad Gunah Na Karo
Fazail E Tauba
Tauba Ka Bayan
0 Comments