Zakat Na Dene Par Sakht Azaab

ज़कात न देने पर सख़्त अज़ाब


➡️ सयदिना हज़रत ए अबु हुरैरा رضی اللہ تعالیٰ عنہ से रिवायत है कि रसूलल्लाह “ﷺ” ने इरशाद फ़रमाया, जो अपने माल वा दौलत का हक़ अदा नहीं करता क़्यामत के दिन उस के पहलू और पीठ को जहन्नम के सख़्त गर्म  पत्थरों से दाग़ा जाएगा और उस का जिस्म वसीअ कर दिया जाएगा। और जब कभी उस की हरारत में कमी आएगी उस को बढ़ा दिया जाएगा। और वह दिन उस के लिए तवील (बढ़ा) दिया जाएगा। जिस की मिक़दार 50 हज़ार साल की होगी। यहां तक कि बंदों के आमाल का फ़ैसला होगा फ़िर वह जन्नत की तरफ़ अपना रास्ता इख़्तियार करेंगें।

प्यारे दीनी भाइयों! अल्लाह ﷻ क़ुरआन ए मजीद में इरशाद फ़रमाता है....
*जो लोग सोना चांदी जमा करते हैं और उसे राहे ख़ुदा में ख़र्च नहीं करते, उन्हें दर्दनाक अज़ाब की ख़ुश ख़बरी दे दो, जिस दिन उनके माल को जहन्नम की आग में तपाया जाएगा और उस से उनके पहलूओं, पेशानियों और पीठों को दाग़ा जाएगा कि ये है जो कुछ तुमनें जमा किया था, अब अपने जमा करदा माल का मज़ा चखो!*
📚 अल क़ुरआन
📚 फ़ैज़ान ए शरीअत, ज़कात का बयान, सफ़ा 322

✒️✒️मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/E5FBRpd1YRbGwPaNPNN0EL

Zakat Na Dene Par Sakht Azaab 
Zakat Ka Bayan

Post a Comment

0 Comments