Dusre Ke Qurbani Ke Janwar Ko Bela Ijazat Jabah Kar Diya, Masail

क़ुर्बानी का बयान (पार्ट 26)

दूसरे के क़ुर्बानी के जानवर को बेला इजाज़त ज़बह कर दिया, मसाइल 


3️⃣8️⃣ दो शख़्सों ने ग़लती से ये किया कि हर एक ने दूसरे की क़ुर्बानी की बकरी ज़बह कर दी। यानी हर एक ने दूसरे की बकरी को अपनी समझ कर क़ुर्बानी कर दिया तो बकरी जिसकी थी उसी की क़ुर्बानी हुई और चूँकि दोनों ने ऐसा किया लिहाज़ा दोनों की क़ुर्बनियां हो गईं और इस सूरत में किसी पर तावान नहीं बल्कि हर एक अपनी-अपनी बकरी ज़बह शूदह ले ले और फ़र्ज़ करो कि हर एक को अपनी ग़लती उस वक़्त मालूम हुई जब उस बकरी को सर्फ़ कर चूका तो चूँकि हर एक ने दूसरे की बकरी खा डाली लिहाज़ा हर एक दूसरे से माफ़ करा ले और अगर माफ़ी पर राज़ी न हों तो चूँकि हर एक ने दूसरे की क़ुर्बानी का गोश्त बेला इजाज़त खा डाला गोश्त की क़ीमत का तावान ले ले इस तावान को सदक़ा करे कि क़ुर्बानी के गोश्त के मुआवज़ा का यही हुक्म है। ये तमाम बातें उस वक़्त हैं कि हर एक दूसरे के इस फ़ेल पर कि उसने उसकी बकरी ज़बह कर डाली राज़ी हो तो जिसकी बकरी थी उसी की क़ुर्बानी हुई और अगर राज़ी न हो तो बकरी की क़ीमत का तावान लेगा और इस सूरत में जिसने ज़बह की उसकी क़ुर्बानी हुई। यानी बकरी का जब तावान लिया तो बकरी ज़ाबिह (ज़बह करने वाले) की हो गई और उसी की जानिब से क़ुर्बानी हुई और गोश्त का भी यही मालिक हुआ।

3️⃣9️⃣ दूसरे की क़ुर्बानी की बकरी बग़ैर उसकी इजाज़त के कसदन ज़बह कर दी उसकी दो सूरतें हैं मालिक की तरफ़ से उसने क़ुर्बानी की या अपनी तरफ़ से, अगर मालिक की नियत से क़ुर्बानी की तो उसकी क़ुर्बानी हो गई कि वो जानवर क़ुर्बानी के लिए था और क़ुर्बान कर दिया गया इस सूरत में मालिक उससे तावान नहीं ले सकता और अगर उसने अपनी तरफ़ से क़ुर्बानी की और ज़बह शूदह बकरी के लेने पर मालिक राज़ी है तो क़ुर्बानी मालिक की जानिब से हुई और ज़ाबिह की नियत का ऐतबार नहीं और मालिक अगर उस पर राज़ी नहीं बल्कि बकरी का तावान लेता है तो मालिक की क़ुर्बानी नहीं हुई बल्कि ज़ाबिह की हुई कि तावान देने से बकरी का मालिक हो गया और उसकी अपनी क़ुर्बानी हो गई।

📚 बहार ए शरीअत, जिल्द 3, हिस्सा 15, सफ़ा 348

जारी है.......

✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/LkiwZ53xyou9QpJlXzYcfg

*Join Our Telegram group*

ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI


Dusre Ke Qurbani Ke Janwar Ko Bela Ijazat Jabah Kar Diya, Masail 

Post a Comment

0 Comments