Haiz Ke Masail, Haiz Ka Bayan Part 4

हैज़ का बयान (पार्ट 4)

हैज़ के मसाइल


1️⃣2️⃣ दस(10) दिन के अंदर रतुबत में ज़रा भी मैलापन है तो वह हैज़ है। और दस दिन रात के बाद भी मैलापन बाक़ी है तो आदत वाली के लिए जो दिन आदत के हैं हैज़ है और आदत से बाद वाले इस्तेहाज़ा और अगर कुछ आदत नहीं तो दस दिन रात तक हैज़ बाक़ी इस्तेहाज़ा।

1️⃣3️⃣ गद्दी जब तर थी तो उसमें ज़र्दी या मैलापन था बाद सुख जाने के सफ़ेद हो गई तो मुद्दत हैज़ में हैज़ ही है, और अगर जब देखा था सफ़ेद थी सुख कर ज़र्द हो गई तो ये हैज़ नहीं।

1️⃣4️⃣ जिस औरत को पहली मर्तबा ख़ून आया और उसका सिलसिला महीनों या बरसों जारी रहा के बीच में पन्द्रह (15) दिन के लिए भी न रुका, तो जिस दिन से ख़ून आना शुरू हुआ उस रोज से दस(10) दिन तक हैज़ और बीस(20) दिन इस्तेहाज़ा के समझे और जब तक ख़ून जारी रहे यही क़ायदा बरते।

1️⃣5️⃣ और अगर उससे पेश्तर हैज़ आ चुका है तो उससे पहले जितने दिन हैज़ के थे हर तीस(30) दिन में उतने दिन हैज़ के समझे बाक़ी जो दिन बचे इस्तेहाज़ा।

1️⃣6️⃣ जिस औरत को उम्र भर ख़ून आया ही नहीं या आया मगर तीन(3) दिन से कम आया, तो उम्र भर वो पाक ही रही और अगर एक बार तीन दिन रात ख़ून आया, फिर कभी न आया तो वह फ़क़्त तीन दिन रात हैज़ के हैं बाक़ी हमेशा के लिए पाक।

1️⃣7️⃣ जिस औरत को दस(10) दिन ख़ून आया उसके बाद साल भर तक पाक रही फिर बराबर ख़ून जारी रहा तो वो उस ज़माने में नमाज़, रोज़े के लिए हर महीने में दस दिन हैज़ के समझे बीस(20) दिन इस्तेहाज़ा।

📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 2, सफ़ा 373-374

❤️💚❤️इंशाअल्लाह आगे जारी रहेगा......

✒✒मिन जानिब:- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KHzCWJHrZif31vvWni09z5

Haiz Ke Masail, 
Haiz Ka Bayan Part 4

Post a Comment

0 Comments