हैज़ व निफ़ास के मुतल्लिक़ अहकाम, मसाइल
(पार्ट 3)
➡️ जिस औरत को 3 दिन रात के बाद हैज़ बंद हो गया और आदत के दिन अभी पूरे ना हुए या निफ़ास का ख़ून आदत पूरी होने से पहले बंद हो गया, तो बंद होने के बाद ही ग़ुस्ल कर के नमाज़ पढ़ना शुरू कर दे। आदत के दिनों का इन्तज़ार ना करे।
➡️ आदत के दिनों से ख़ून मुतजाविज़ हो गया, तो हैज़ में 10 दिन और निफ़ास में 40 दिन तक इन्तज़ार करे अगर उस मुद्दत के अंदर बंद हो गया तो अब से नहा धो कर नमाज़ पढ़े और जो उस मुद्दत के बाद भी जारी रहा तो नहाए और आदत के बाद बाक़ी दिनों की क़ज़ा करे।
➡️ हैज़ या निफ़ास आदत के दिन पूरे होने से पहले बंद हो गया तो आख़िर वक़्ते मुस्तहब तक इंतज़ार कर के नहा कर नमाज़ पढ़े और जो आदत के दिन पूरे हो चुके तो इंतज़ार की कुछ हाजत नहीं।
📚 बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 2, सफ़ा 381
जारी है.........
✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी
Haiz Wa Nifas Ke Mutalliq Ahkam Aur Masail Part 3
0 Comments