Qurbani Ke Janwar Ko Kutte Ne Dant Laga To Kya Huqm Hai?

क़ुर्बानी के जानवर को कुत्ते ने दांत लगा दिया तो क्या हुक्म है?


सवाल :- बकरे को कुत्ते ने दांत लगा दिया और ख़ून निकल आया फ़िर वो ज़ख्म अच्छा हो गया और ये मालूम नहीं होता कि ज़ख्म कहां था तो उसकी क़ुर्बानी करना जायज़ है या नहीं?


जवाब :- बकरा मज़कुर की क़ुर्बानी करना जायज़ है अगर कोई और दूसरी वजह मानअ ना हो। कि जब ज़ख्म अच्छा हो गया और ऐब ख़त्म हो गया तो उसकी क़ुर्बानी करना जायज़ है ।आला हज़रत علیہ الرحمتہ و الرضوان तहरीर फ़रमाते हैं कि :- ज़ख्म भर गया ऐब जाता रहा तो हर्ज नहीं ।

📚 फ़तावा रज़वीया, जिल्द - 8, सफ़ा 469

📚 फ़तावा फ़क़ीह ए मिल्लत, जिल्द 2, सफ़ा 252

सवाल :- एक बकरा जिसे बचपन में कुत्ते ने काट लिया था उसकी क़ुर्बानी जायज़ है या नहीं? और उसका गोश्त खाने में शरअन कोई ख़राबी तो नहीं?


जवाब :- ज़ख्मी शुदा बकरा अगर उसका ज़ख्म मुनदमील हो गया हो और उस जगह दूसरे बाल निकल आए हों और वो ज़ख्म घुठली  की शक्ल इख़्तियार ना किया हो तो ऐसे बकरे की क़ुर्बानी बिला कराहत जायज़ है ।और उसका गोश्त खाने में शरअन कोई कबाहत नहीं। और अगर वो ज़ख्म गुठली की तरह हो कर मुनदमील हुआ हो और वहां दूसरे बाल भी ना जमें हों तो उसकी क़ुर्बानी कराहत के साथ जायज़ है। कि ये ऐब है मगर ऐब फ़ाहिश  नहीं। हज़रत सदरुश्शरीआ  علیہ الرحمتہ و الرضوان तहरीर फ़रमाते हैं कि :- क़ुर्बानी का जानवर ऐब से ख़ाली होना चाहिए और थोड़ा सा ऐब हो तो क़ुर्बानी हो जाएगी मगर मकरुह होगी।

📚बहार ए शरीअत, हिस्सा 15, सफ़ा, 140

📚 फ़तावा फ़क़ीह ए मिल्लत, जिल्द 2, सफ़ा 248

सवाल :- क़ुर्बानी के बकरे  को कुत्ते ने पकड़ा और उसके पिछले पैर में जख़्म कर दिया फ़िर वो ज़ख्म अच्छा हो गया लेकिन उस पर बाल नहीं जमा और वहाँ गांठ हो गई है तो उसकी क़ुर्बानी जायज़ है या नहीं?


जवाब :- सूरत ए मौसुला में उस बकरे की क़ुर्बानी कराहत के साथ जायज़ है।

📚 बहार ए शरीअत, हिस्सा 15, सफ़ा 202 में है... 
क़ुर्बानी के जानवर को ऐब से ख़ाली होना चाहिए और थोड़ा सा ऐब हो तो क़ुर्बानी हो जाएगी, मगर मकरुह होगी। 

📚 फ़तावा बदरुल औलमा, सफ़ा 204

✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/LkiwZ53xyou9QpJlXzYcfg


*Join Our Telegram group*

ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI

Qurbani Ke Janwar Ko Kutte Ne Dant Laga To Kya Huqm Hai?

Post a Comment

0 Comments