Chalis (40) Ahadees E Shafaat Part 1



चालीस अहादीसे शफ़ाअत (पार्ट 1)


بسم الله الرحمن الرحيم

सवाल:- क्या फ़रमाते है उलमा ए दीन इस मसअले में कि नबी “ﷺ” का शफ़ीअ (शफ़ाअत करने वाला) होना किस हदीस से साबित है।


بسم الله الرحمن الرحيم

अलजवाब

सुब्हानअल्लाह ऐसे सवाल सुनकर कितना तअज्जुब आता है कि मुसलमान व मुद्दइयाने सुन्नत और ऐसे वाज़ेह अक़ाइद में तशकीक की आफ़त (यानी तअज्जुब है कि इतने साफ अक़ाइद के मसअले में वह लोग शक करते हैं जो सुन्नी और मुसलमान हैं)  यह भी क़यामत के क़रीब आने की अलामत है।
انّاللّٰــه وانّا الَيــه رٰجــعونْ

अहादीसे शफ़ाअत भी ऐसी चीज़ हैं जो किसी तरह छुप सकें?
बीसयों सहाबा सदहा (सैकड़ों) ताबेईन हज़ारहा मुहद्दिसीन उनके रावी, हदीस की तमाम किताबें सिहाह, सुनन, मसानीद, मआज़िम, जवामेअ इनसे मालामाल हैं।
अहले सुन्नत का हर मुतान्फ़्फिस (हर शख़्स यानी एक आम आदमी भी) यहाँ तक कि औरतें बच्चे बल्कि दहक़ानी (देहाती) जुह्हाल (जाहिल लोग) भी इस अक़ीदे से आगाह ― ख़ुदा का दीदार मुहम्मद “ﷺ” की शफ़ाअत एक एक बच्चे की ज़बान पर जारी।

फ़क़ीर ग़फ़रल्लाहु तआला लहू ने रिसाला “समऊँ व ताअह लि अहादीसिश्शफ़ाअह” में बहुत कसरत से इन अहादीस की जमा व तलख़ीस की है यहां संक्षेप में सिर्फ़ चालीस हदीसों की तरफ इशारे और उनसे पहले चंद आयाते क़ुरआनिया की तिलावत करता हूँ।

अल्लाह तआला फ़रमाता है:-

आयात न. 1:-
عَسٰٓی اَنْ یَّبْعَثَکَ رَبُّکَ مَقَامَاًمَّحْمُوْدًا

तर्जमा:- क़रीब है कि तेरा रब तुझे मक़ामे महमूद में भेजे।

सही बुखा़री शरीफ में है कि हुज़ूर शफ़ीउल मुज़्नेबीन (मुज़्नेबीन यानी गुनहगार - - - शफ़ीउल मुज़्नेबीन यानी गुनहगारों की शफ़ाअत करने वाले) “ﷺ” से अर्ज़ की गई मक़ामे मह़मूद क्या चीज़ है? फरमाया वह शफ़ाअत है ।
अल्लाह तआ़ला फरमाता है :-

आयत न. 2 :-
وَلَسَوْفَ یُعْطِیْکَ رَبُّکَ فَتَرْضٰی

तर्जमा:- और करीब तर है तुझे तेरा रब इतना देगा कि तू राज़ी हो जाएगा।

     दैलमी मुस्नदुल फ़िरदौस में अमीरुल मोमिनीन मौला अली कर्र-मल्लाहु वजह्हुल करीम से रावी जब यह आयत उतरी हुज़ूर शफ़ीउल मुज़्नेबीन “ﷺ” ने फ़रमाया जब अल्लाह तआ़ला मुझसे राज़ी करने का वादा फ़रमाता है तो मैं राज़ी न होऊँगा अगर मेरा एक उम्मती भी दोज़ख में रहा।

صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ‎

जारी है........

📚चालीस (40) अहादीसे शफ़ाअत, सफ़ा 6-7

✍️आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां फ़ाज़िले बरेलवी علیہ الرحمتہ و الرضوان

✒️✒️मिन जानिब:- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/DqkCskWPhbl4jL2xbh3mCE

Join Our Telegram ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI

Visit Our Blogger Website
ilmkiraushni.blogspot.com

Chalis (40) Ahadees E Shafaat Part 1

Quran Wa Hadees Ki Raushni Mein Shafaat E Mustafa صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ‎ Ke Saboot Par Intihai Mukhtasar Wa Jamea Tahreer

Chalis Ahadees E Shafaat Ismaul Arbain Fi Shafaati Sayyadil Mahboobin 

Aala Hazrat Imam E Ahle Sunnat Maulana Ash Shah Imam Ahmad Raza Khan علیہ الرحمتہ و الرضوان

Post a Comment

0 Comments