Kya Khwaja Moinuddin Chishti رضی اللہ تعالٰی عنہ Ne Kabhi Taziyadari Ki?

क्या ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी رضی اللہ تعالٰی عنہ ने कभी ताज़ियादारी की?

इस हवाले से हज़रत अब्दुल मन्नान आज़मी رضی اللہ تعالٰی عنہ अपनी किताब फ़तावा बहरुल उलूम में लिखते हैं :-

ये ग़लत और झूठ है कि ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी رضی اللہ تعالٰی عنہ ने ताज़ियादारी की है, मशहूर ये है कि ताज़ियादारी तैमूरलंग की इजाद है।

हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती رضی اللہ تعالٰی عنہ का इंतेक़ाल 1236 ई० में हुआ और तैमूरलंग 1336 ई० में पैदा तो ताज़ियादारी की इब्तिदा से लगभग 100 साल पहले हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ رضی اللہ تعالٰی عنہ अल्लाह तआला से जा मिले तो उन्होंने ताज़ियादारी कब की।

क्या इंतेक़ाल के 100 साल बाद।

📚 फ़तावा बहरुल उलूम, जिल्द 5, सफ़ा 459

इस दौर में लोग किताबों की कम और गूगल(Google) की ज़्यादा बातों को सच मानते हैं। 

दुनियावी तौर पर इस बात की तहक़ीक़ अगर हम गूगल पर भी इस हवाले से सर्च(Search) करते हैं की हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी رضی اللہ تعالٰی عنہ की ज़िंदगी के बारे में तो गूगल पर भी ये रिजल्ट( Result) मिलता है कि:-

हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती رضی اللہ تعالٰی عنہ

जन्म

1 फरवरी 1143 ई०/ 536 हिजरी

सिस्तान या इस्फ़हान 

निधन

15 मार्च 1236 ई०/ 633 हिजरी


फिर जब हम तैमूर लंग के बारे में सर्च करेंगे तो हमें ये रिजल्ट मिलेगा 

तैमूरलंग 

जन्म 09 अप्रैल 1336 ई०

शहर ए सब्ज़, उज़्बेगिस्तान

निधन 18 फ़रवरी 1405 ई०

ओत्रार, कजाख्स्तान 


इससे मालूम हुआ कि हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरीرضی اللہ تعالٰی عنہ का विसाल और तैमूरलंग के जन्म में तकरीबन 100 साल का फासला है। 

लिहाजा हमारे उलमा ए अहले सुन्नत की किताबों में जो लिखा है, जो दलीलें दी हैं उन्हें मानना चाहिए।

अगर कोई कहे कि ख़्वाजा गरीब नवाज़ رضی اللہ تعالٰی عنہ ने ताज़ियादारी की है तो आप उनसे किताबों के हवाले पेश करने के लिए कहें।


मिन जानिब:- इल्म की रौशनी

https://chat.whatsapp.com/DqkCskWPhbl4jL2xbh3mCE

Join Our Telegram group

ILM KI RAUSHNI

https://t.me/ILMKIRAUSHNI


Visit Our Blogger Website

http://ilmkiraushni.blogspot.com


Kya Khwaja Moinuddin Chishti  رضی اللہ تعالٰی عنہ  Ne Kabhi Taziyadari Ki? 

Khwaja Gareeb Nawaz Ne kya Taziya Nikala Tha?

Hindustan Mein Taziyadari Ki Shuruat Kab Hui?

Post a Comment

0 Comments