सीरते मुस्तफ़ा صَلَّى اللَّهُ تَعَالٰى عَلَيْهِ وَسَلَّمَ , (पार्ट 3)
हुज़ूर ﷺ के वालिदैन رضی اللہ تعالٰی عنہما का ईमान
हुज़ूरे अक़दस ﷺ के वालिदैन करीमैन رضی اللہ تعالٰی عنہما के बारे में उलमा का इख़्तेलाफ़ है कि वो दोनों मोमिन हैं या नहीं? बाअ्ज़ उलमा इन दोनों को मोमिन नहीं मानते और बाअ्ज़ उलमा ने इस मसले में तवक़्क़ुफ़ किया और फ़रमाया कि इन दोनों को मोमिन या काफ़िर कहने से ज़बान को रोकना चाहिए और इसका इल्म ख़ुदा عزوجل के सुपुर्द कर देना चाहिए, मगर अहले सुन्नत के उलमा ए मुहक़्क़िक़ीन मसलन इमाम जलालुद्दीन सुयूती व अल्लामा इब्ने हजर हैतमी व इमाम कुरतबी व हाफ़िज़ुश्शाम इब्ने नाशसिरुद्दीन व हाफ़िज़ शम्सुद्दीन दमिशक़ी व क़ाजी अबू बक्र इब्नुलअरबी मालिकी व शैख़ अब्दुल हक मुहद्दिसे देहलवी व साहीबुल इकलील मौलाना अब्दुल हक़ मोहाजिर मदनी رحمھم اللہ تعالٰی वग़ैरह का यही अक़ीदा और क़ौल है कि हुज़ूर ﷺ के माँ-बाप दोनों यक़ीनन बिलासुबा मोमिन हैं।
चुनान्चे इस बारे में हज़रते शैख़ अब्दुल हक़ मुहद्दिसे देहलवी رحمتہ اللہ تعالیٰ علیہ का इरशाद है कि :-
हुज़ूर ﷺ के वालिदैन رضی اللہ تعالٰی عنہما को मोमिन न मानना ये उलमा ए मुतक़द्दिमीन का मसलक है लेकिन उलमा ए मुतअख़्ख़िरीन ने तहक़ीक़ के साथ इस मसले को साबित किया है कि हुज़ूर ﷺ के वालिदैन رضی اللہ تعالٰی عنہما बल्कि हुज़ूर ﷺ के तमाम आबा व अज्दाद हज़रत ए आदम علیہ السلام तक सब के सब "मोमिन" हैं।
📚 सीरते मुस्तफ़ा ﷺ, बाब 1, सफ़ा 60-61
जारी है.....
✒️✒️ मिन जानिब:- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/DqkCskWPhbl4jL2xbh3mCE
Join Our Telegram group
ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI
Visit Our Blogger Website
http://ilmkiraushni.blogspot.com
Seerat E Mustafa ﷺ Part 3.
Huzoor ﷺ Ke Walidain رضی اللہ تعالٰی عنہما Ka Imaan

0 Comments