Teen Azeem ilmi Shahkaar Fatawa Razviya

 


इमाम ए अहले सुन्नत सय्यदी आला हज़रत علیہ الرحمتہ و الرضوان का मुख़्तसर ताअरुफ़ 

तीन अज़ीम इल्मी शाहकार :-

आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी علیہ الرحمتہ و الرضوان ने युं तो तक़रीबन 70 उलूम व फ़ुनून पर मुसतमील 1200 कुतुब व रसाइल तसनीफ़ फ़रमाए लेकिन इन तसनीफ़ात व तालिफ़ात में हम सिर्फ़ 3 अज़ीम इल्मी शाहकार का इजमालन ज़िक्र कर रहे हैं। इमाम अहमद रज़ा علیہ الرحمتہ و الرضوان ने जिन उलुम व फ़ुनून में यदतवल्ला हासिल किया उनमें कोई ना कोई यादगार भी छोड़ी आपकी सलाहीयत क़सबी नहीं वहबी थी, बल्कि मुनअम हक़ीक़ी की तरफ़ से एक अनमोल नेमत थी जिसे अल्लाह तआला अपने ख़ास बंदा को अता करता है।

1. अल अतायन नबविया फ़िल फ़तावा रज़वीया (1324 हिजरी) :-

"फ़तावा रज़वीया" उलुम व मआरिफ़ का गनजीना और फ़िक़्ह हनफ़ी का एक अज़ीम इनसाइक्लो पीड़ीया (Encyclopedia) है । आला हज़रत  फ़ाज़िले बरेलवी علیہ الرحمتہ و الرضوان एक बलन्द पाया मुफ़स्सिर, माएनाज़ मुहदीस, नादीर रोज़गार मुतकल्लिम और अदीमुल नज़ीर फ़क़ीह थे। और इस पर तरह ये कि कितने ही उलूम व फ़ुनून में आपको दर्जा ए इमामत हासिल था। लेकिन सय्यदना इमाम ए आज़म अबु हनीफ़ा رضی اللہ تعالٰی عنہ के इस सच्चे वारिस ने भी इमामुल मुस्लिमिन की तरह फ़िक़ह को अपना ख़ुसूसी फ़न क़रार दिया था। आपका आला तरीन इल्मी व तहक़ीक़ी शाहकार फ़तावा रज़वीया है। इसका पूरा नाम भी इस फ़नाफ़िर रसूल हस्ती ने वही तजवीज कीया, जो हक़ीक़त कि आईनादार है। यानी "अल अतायन नबविया फ़िल फ़तावा रज़वीया" आप ने जिस मौज़ु पर भी क़लम उठाया है तहक़ीक़ का हक़ अदा कर दीया है। आप का फ़तावा 12 जिल्दो में ग़ैर मुतरज्जम और 30 जिल्दो में मुतरज्जम शायीअ हो चुके हैं। जिन में फ़तावा की कुल तादाद 6847 है। 13 साल की उम्र से जिस ख़िदमत ए दीन का आग़ाज़ आप ने किया था, वो जाकर 68 साल की उम्र में आप की रिहलत फ़रमा जाने पर ख़त्म हुआ।

📚  तज़किरा खानदान ए आला हज़रत, सफ़ा 71 - 72

✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/C00MxmNGKOWIAjRbdvxaSD

Join Our Telegram group

ILM KI RAUSHNI

https://t.me/ILMKIRAUSHNI

Visit Our Blogger Website

http://ilmkiraushni.blogspot.com


Teen Azeem ilmi Shahkaar Fatawa Razviya

Al Alayan Nabwiya Fil Fatawa Razviya 

Post a Comment

0 Comments