रबी उल अव्वल की ख़ूबियां (पार्ट 10)
मीलाद शरीफ़ के फ़ायदे
अल्लाह करीम की तरफ़ से जश्ने विलादत मनाने वालों को बेशुमार दीनी व दुनयावी फ़वाइद मिलते हैं जैसा कि हज़रते सय्यदना इमाम इब्ने जौज़ी رحمتہ اللہ تعالیٰ علیہ फ़रमाते हैं :- जश्ने विलादत पर फ़रहतो मसर्रत करने वाले के लिए ये ख़ुशी जहन्नम से रुकावट बनेगी , जो जश्ने विलादत की ख़ुशी में एक दिरहम ख़र्च करे तो नबिय्ये करीम “ﷺ” उस की शफ़ाअत फ़रमाएंगे, रब्बे करीम उसे एक दिरहम के बदले 10 दिरहम अता फ़रमाएगा। ऐ उम्मते महबूब ! तुम्हारे लिए ख़ुशख़बरी हो, तुम दुनिया व आख़िरत में ख़ैरे कसीर के हक़दार क़रार पाए। हज़रत ए सय्यदना अहमदे मुज्तबा “ﷺ” का जश्ने विलादत मनाने वाले को बरकत, इज़्ज़त, भलाई और फ़ख़्र मिलेगा, मोतियों का इमामा और सब्ज़ हुल्ला ( यानी लिबास ) पहन कर वो दाखिले जन्नत होगा।
हज़रत ए सय्यदना इमाम अहमद बिन मुहम्मद क़स्तलानी رحمتہ اللہ تعالیٰ علیہ फ़रमाते हैं :- विलादते बा सआदत के दिनों में महफ़िले मीलाद करने के फ़वाइद में से तजरबा शुदा फ़ायदा है कि इस साल अमनो अमान रहता है। अल्लाह पाक उस शख़्स पर रहमत नाज़िल फ़रमाए जिस ने माहे विलादत की रातों को ईद बना लिया।
शैख़े मुहक़्क़िक़, हज़रत ए सय्यदना शैख़ अब्दुल हक़ मुहद्दिस देहलवी رحمتہ اللہ تعالیٰ علیہ फ़रमाते हैं :- हमेशा से ही मुसलमान हुज़ूर “ﷺ” की विलादत के महीने में ( मीलाद की ) महफ़िलें करते हैं और इस महीने की रातों में ख़ूब सदक़ा व ख़ैरात करते हैं। उन लोगों पर इस अमल की बरकत से हर क़िस्म की बरकतें ज़ाहिर होती हैं। इस महफ़िले मीलाद के ख़ुसूसी मुजर्रबात में से ये है कि वो साल भर तक अमान पाते हैं और इस में हाजत रवाई, मक़सूद बरआरी ( यानी मुरादें पूरी होने ) की बड़ी बशारत है। अल्लाह पाक उस शख़्स पर बहुत ज़्यादा रहमतें नाज़िल फ़रमाए जिस ने मीलादे मुबारक के दिन को ईद बनाया।
📚 रबी उल अव्वल की ख़ूबियां, सफ़ा 13 - 14
✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KHzCWJHrZif31vvWni09z5
Join Our Telegram group
ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI
Visit Our Blogger Website
http://ilmkiraushni.blogspot.com
Rabi Ul Awwal Ki Khoobiyan, Part 10.
Milad Sharif Ke Fayde.

0 Comments