सीरते मुस्तफ़ा صَلَّى اللَّهُ تَعَالٰى عَلَيْهِ وَسَلَّمَ , (पार्ट 9)
शक़्क़े सद्र कितनी बार हुवा?
हज़रते मौलाना शाह अब्दुल अज़ीज़ साहिब मुहद्दिसे देहलवी رحمۃ اللہ علیہ, ने सूरए “अलम नशरह" की तफ्सीर में फ़रमाया है कि चार मरतबा आप “ﷺ” का मुक़द्दस सीना चाक किया गया और उस में नूर व हिक़्मत का ख़ज़ीना भरा गया।
पहली मर्तबा जब “ﷺ” हज़रते हलीमा رضی اللہ تعالٰی عنہا के घर थे जिस का ज़िक्र हो चुका। इस की हिक़्मत ये थी कि हुज़ूर “ﷺ” उन वसवसों और ख़यालात से महफूज़ रहें जिन में बच्चे मुब्तला हो कर खेलकूद और शरारतों की तरफ़ माइल हो जाते हैं।
दूसरी बार दस बरस की उम्र में हुवा ताकि जवानी की पुर आशोब शहवतों के ख़तरात से आप बे ख़ौफ़ हो जाएं।
तीसरी बार गारे हिरा में शक़्क़े सद्र हुवा और आप “ﷺ” के क़ल्ब में नूरे सकीना भर दिया गया ताकि आप वहिये इलाही के अज़ीम और गिरांबार बोझ को बरदाश्त कर सकें।
चौथी मर्तबा शबे मेराज में आप “ﷺ” का मुबारक सीना चाक कर के नूर व हिक़्मत के खज़ानों से मामूर किया गया, ताकि आप के क़ल्बे मुबारक में इतनी वुस्अत और सलाहियत पैदा हो जाए कि आप दीदारे इलाही की तजल्लियों, और कलामे रब्बानी की हैबतों और अज़मतों के मुतहम्मिल हो सकें।
📚 सीरते मुस्तफ़ा ﷺ, सफ़ा 79-80
जारी है.....
✒️✒️ मिन जानिब:- इल्म की रौशनी
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/C00MxmNGKOWIAjRbdvxaSD
Join Our Telegram group
ILM KI RAUSHNI
https://t.me/ILMKIRAUSHNI
Visit Our Blogger Website
http://ilmkiraushni.blogspot.com
Seerat E Mustafa ﷺ Part 9.
Shakke Sadr Kitni Baar Hua?

0 Comments