Maidan E Karbala, Part 3

 

मैदान ए कर्बला 

(पार्ट 3)

मौला अ़ली का मैदान ए कर्बला से गुज़र 

मनक़ुल है कि जब अमीरुल मोमीनिन हज़रत ए सय्यदुना अ़ली अल मुर्तज़ा کرم اللہ تعالیٰ وجھہ الکریم का कर्बला से गुज़र हुआ तो आप رضی اللہ تعالیٰ عنہ ने फ़रमाया, यहां उनकी सवारियां बैठाई जाएंगी, यहां उनके कजावे रखे जाएंगे और यहां उनके ख़ून बहाए जाएंगे। जब इमाम आ़ली मक़ाम को दुश्मनों ने घेर लिया तो आप رضی اللہ تعالیٰ عنہ ने पूछा, इस जगह का क्या नाम है? जवाब मिला कर्बला, तो आप ने फ़रमाया बेशक नबी ए करीम “ﷺ” ने सच फ़रमाया था कि ये कर्बोबला की ज़मीन है।

शोहदा ए कर्बला के मज़ारात

वाक़्या कर्बला के बाद क़बीला ग़ाज़िरया के लोगों ने शोहदा ए कर्बला رضوان اللہ تعالیٰ علیہم اجمعین की तदफ़ीन की।

📚 माहनामा फ़ैज़ान ए मदीना, अक्टूबर 2017

✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Post a Comment

0 Comments