Seerat Hazrate Siddique Akbar Radiallahu Taala Anhu Ke 15 Bemisaal Fazail, Part 1

 

हज़रते सिद्दिक़ ए अकबर رضی اللہ تعالیٰ عنہ के 15 बे मिसाल फ़ज़ाइल 

 (पार्ट -1)

जिन ख़ुश नसीबों ने ईमान के साथ सरकारे आ़ली वक़ार “ﷺ” की सोहबत पायी, चाहें ये सोहबत एक लम्हें के लिए ही हो और फिर ईमान पर ख़ात्मा हुआ उन्हें सहाबी कहा जाता है। यूं तो तमाम ही सहाबा ए किराम رضی اللہ تعالیٰ عنہم आ़दिल, मुत्तक़ी, परहेज़गार अपने प्यारे आक़ा “ﷺ” पर जान निछावर करने वाले और रज़ा ए इलाही की ख़ुश ख़बरी पाने के साथ साथ बेशुमार फ़ज़ाइल व कमालात रखते हैं लेकिन उन मुक़द्दस हज़रात के तवील फ़ेहरीस्त में एक तादाद उन सहाबा ए किराम رضی اللہ تعالیٰ عنہم की है जो ऐसे फ़ज़ाइल व कमालात रखते हैं जिनमें कोई दुसरा शरीक नहीं और उनमें सरे फ़ेहरीस्त वो अ़ज़ीम हस्ती हैं कि जब हज़रते सय्यदुना मुहम्मद बिन हनिफ़ा رحمتہ اللہ تعالیٰ علیہ ने अपने वालिदे माजीद हज़रते सय्यदुना अ़ली युल मुर्तज़ा رضی اللہ تعالیٰ عنہ से पूछा :- रसूलल्लाह “ﷺ” के बाद इस उम्मत के लोगों में सबसे बेहतरीन शख़्स कौन हैं? तो हज़रते सय्यदुना अ़ली رضی اللہ تعالیٰ عنہ ने इरशाद फ़रमाया :- हज़रते अबु बक्र सिद्दिक़ رضی اللہ تعالیٰ عنہ ऐ आशिक़ाने रसूल आइए हज़रते सय्यदुना अबु बक्र सिद्दिक़ رضی اللہ تعالیٰ عنہ की ज़ाते गिरामी से मुतल्लिक़ चंद ऐसे फ़ज़ाइल व कमालात पढ़िए जिनमें आप رضی اللہ تعالیٰ عنہ लासानी व बेमिसाल हैं।

जारी है.......

📚 माहनामा फ़ैज़ाने मदीना, फ़रवरी 2020, सफ़ा 31

✒️✒️ मिन जानिब :- इल्म की रौशनी

Post a Comment

0 Comments